Home News Posts उत्तराखंड माता ही निकली कुमाता, बेटे की ही करा दी हत्या

माता ही निकली कुमाता, बेटे की ही करा दी हत्या

0
70
  • मामले में मां सहित पांच गिरफ्तार

    देहरादून। कलयुग में मां के कुमाता होने का एक उदाहरण उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून मेंं सामने आया है। यहंा सम्पत्ति विवाद के चलते एक मंा ने ही षडयंत्र कर अपने ही सगे बेटे की हत्या की सुपारी देकर मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो सगे भाई शूटरो व मृतक की मां सहित शहर के नामी गिरमी पांच लोगो का गिरफ्तार कर लिया गया है।
    मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते रोज सुबह साढ़े दस बजे कोतवाली डालनवाला पुलिस को सूचना मिली कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार दी गयी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है, मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। घटना के संबंध में मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी श्रीमती अभिलाषा शर्मा पत्नी स्व. अर्जुन शर्मा द्वारा अपनी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, श्रीमती संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल, व डॉ. अजय खन्ना, एस.के. मैमोरियल हास्पिटल के साथ पैसों के लेने देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा की हत्या कराये जाने का आरोप लगाया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सीसीटीवी खंगालने पर सामने आया कि स्कूटी सवार 2 व्यक्तियों द्वारा हत्या की उस वारदात को अंजाम दिया गया है। जिस पर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाते हुए देर रात रायपुर पुलिस द्वारा लाडपुर क्षेत्र में सीक्यूएआई तिराहे से आगे जंगल की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की ओर भाग गया। जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में मुठभेड के दौरान गोली चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पांव में गोली लगी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तंमचा व कारतूस बरामद किया गया। इसी दौरान देर रात डोईवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोकने पर स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस पर फायर किया गया तो पुलिस द्वारा अपने बचाव में किये गये जवाबी फायर में आरोपी के पैर पर गोली लग गई। मौके से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। लाडपुर क्षेत्र में घायल बदमाश द्वारा अपना नाम राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासीः 61/3 इन्द्रा कालोनी चक्खुवाला कोतवाली नगर देहरादून तथा लालतप्पड क्षेत्र में घायल बदमाश द्वारा अपना नाम पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासीः 61/3 इन्द्रा कालोनी चक्खुवाला कोतवाली नगर देहरादून बताया गया तथा दोनो आरोपियों द्वारा परेड ग्राउण्ड तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा नाम के व्यक्ति की तंमचे से गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी पंकज राणा, विनोद उनियाल के पास ड्राइवर का काम करता है तथा आरोपी राजीव ऑटो चलाने का कार्य करता है। विनोद उनियाल, उनके परिचित डॉ. अजय खन्ना व मृतक की माँ बीना शर्मा का मृतक अर्जुन शर्मा से प्रापर्टी व पैसों के लेने देन को लेकर विवाद चल रहा था तथा पूर्व में दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये गये थे। डॉ. अजय खन्ना की अर्जुन शर्मा की माँ श्रीमती बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित उनकी सम्पत्ति को खरीदने की एवज में 14 करोड रूपये मे डील हुई थी, जिसमें से अब तक 8 करोड रूपये उसके द्वारा बीना शर्मा को दिये जा चुके थे पर अर्जुन शर्मा द्वारा उसकी माँ द्वारा बेची गई प्रापर्टी पर न्यायालय से स्टे ले लिया गया था। इतने पैसे देने के बाद व प्रापर्टी पर कब्जा न मिल पाने के कारण डॉ. अजय खन्ना काफी परेशान चल रहा था तथा बीना शर्मा पर अपने पैसे वापस देने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर माँ बेटे के बीच अक्सर विवाद व झगडा होता रहता था तथा मृतक की माँ द्वारा अपने पुत्र से खुद को असुरक्षित बताते हुए मां0 उच्च न्यायालय से सुरक्षा प्राप्त की गई थी। उक्त सम्पत्ति पर अर्जुन शर्मा द्वारा विक्रय पर स्टे लेने तथा मोटी धनराशि देने के बावजूद भी न्यायालय में मुकदमे के लम्बित रहने तथा प्रापर्टी पर मालिकाना हक नहीं मिल पाने पर बीना शर्मा, अजय खन्ना तथा विनोद उनियाल द्वारा अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा उनका दोनो आरोपियों से 12 लाख रूपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 3 लाख रूपये दोनों आरोपियो को एडवांस मिल गये थे तथा बाकी के पैसे काम होने के बाद मिलने थे। पैसों के लालच में दोनो आरोपियों द्वारा अर्जुन शर्मा की दिनचर्या की जानकारी करते हुए तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने प्रकाश में आये विनोद उनियाल डॉ. अजय खन्ना तथा श्रीमती बीना शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। मुठभेड में गिरफ्तार हत्याकाण्ड के दोनो मुख्य आरोपियों पंकज राणा व राजीव को पुलिस द्वारा न्यायालय से रिमाण्ड कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here