Home News Posts उत्तराखंड मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार

मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार

0
138
  • लूटा गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद
  • चेन लूट की एक अन्य घटना का भी हुआ खुलासा

देहरादून। मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लूटा गया मोबाइल व लूट में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गयी है। आरोपी नशे का आदी है जिसने नशापूर्ति के लिए पहले भी अपने साथी सहित चेन लूट की एक और घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब उसके साथी की तलाश में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 2 जुलाई को थाना नेहरू कॉलोनी में आयुष चमोली पुत्र राजेश चमोली निवासी मोथरोवाला ने एक तहरीर देकर बताया गया था कि वह अपने घर से ठाकुर चौक मोथरोवाला की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्ति उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि उक्त घटना का आरोपी क्षेत्र में देखा गया है। जिस पर पुलिस ने तत्काल बताये गये स्थान बाईपास फ्लाई ओवर के नीचे से घटना में शामिल आरोपी को लूटे गये मोबाइल व घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शायन शेख पुत्र खुर्शीद निवासी उमंग विहार, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून बताया। बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वह पूर्व में भी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वही आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here