Home News Posts उत्तराखंड पिंजरे में फसे तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजा

पिंजरे में फसे तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजा

0
11

नैनीताल। हल्द्वानी के नजदीक भीमताल के रानीबाग क्षेत्र में आज सुबह एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ मिला। तेंदुए के फंसे होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है। गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुए के लगातार घरों के पास दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल था। आज तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। वहीं दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने भीमताल के ज्योली गांव से बाघ को ट्रैंकुलाइज करने और मोरा गांव में पिंजरे में फंसे तेंदुए को भी रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा है। साथ ही खुटानी में एक बाइक की टक्कर से बाइक पर फंसे तेंदुए को टैंकुलाइज कर रानीबाग में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here