Home News Posts उत्तराखंड अंतर्राज्जीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

अंतर्राज्जीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

0
331
  • 8 ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन बरामद
  • पूर्व में लूट व हथियारों की तस्करी मामले में जा चुका है जेल
    देहरादून। हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एसटीएफ व थाना रूद्रपुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से आठ आटोमेटिक पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई। आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है जो पहले भी लूट व हथियार तस्करी मामले में जेल जा चुका है।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा बताया गया कि एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा बीती रात थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला, थाना रूद्रपुर को .32 बोर की 5 पिस्टल व .30 बोर की 3 पिस्टल व एक मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
    बताया कि पिछले कुछ समय से एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि आगामी पंचायती चुनाव को देखते हुए बाहरी राज्यो से अवैध हथियारों की स्मगलिंग की जा सकती है। मामले में एसटीएफ द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर से एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में भी जनपद उधमसिंहनगर में लूट तथा अवैध हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है, यह अपने साथियों के साथ पिछले कुछ वर्षाे से बहरानपुर, मध्यप्रदेश से सरताज नाम के व्यक्ति से जो मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों का बड़ा तस्कर है यह हथियार लाता था तथा अपने साथियो के साथ इसने पूर्व में भी इस प्रकार की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड में सप्लाई की है इस बार भी यह खेप लाई जा रही थी जिसे एस.टी.एफ. की सक्रियता से पकड़ लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here