मुझ में दम हैं, मैं खुद से छोटे अर्जुन को डेट कर रही हूं : मलाइका अरोडा़

0
201


मुंबई। मलाइका अरोडा़ और अर्जुन कपूर फिलहाल बॉलीवुड जगत के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। एक तरफ यह कपल एज गैप के चलते ट्रोल होता है तो दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा के ड्रेसिंग सेंस की वजह से। लेकिन हाल ही मलाइका ने फेमस टीवी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ ने सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया। इस शो में उन्होंने ना केवल अपने रिलेशनिशप बल्की शादी के प्लान को लेकर भी सनसनीखेज खुलासा किया है।
टीवी शो में मलाइका अरोड़ा एक स्टैंडअप कॉमेडियन बनीं। इस दौरान उन्होंने उन लोगों की जमकर क्लास लगाई जो उनके और अरबाज के तलाक, अर्जुन संग रिलेशन और उनके वॉकिंग स्टाइल पर उन्हें अक्सर खरी-खोटी सुनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अर्जुन कपूर को डेट कर अपनी लाइफ बर्बाद नहीं कर रही हैं।
मलाइका ने उन लोगों की जमकर क्लास लगाई जो उनके अर्जुन के साथ रिलेशन पर अक्सर ट्रोल करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी बदनसीबी है कि मैं ना सिर्फ उम्र में बड़ी हूं बल्कि खुद से छोटे आदमी को भई डेट कर रही हूं। मुझमें दम है, मैं उनकी जिंदगी बर्बाद कर रही रहूं यही ना? मैं सभी को बता देना चाहती हूं कि मैं उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि वो स्कूल जा रहा है और अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहा है। जब हम डेट पर होते हैं तो ऐसा नहीं है कि मैं उसकी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं।
मलाइका अरोड़ा ने कहा कि अब वो बड़ा हो चुका है। हम दोनों एडल्ट हैं जो साथ में रहना चाहते हैं। अगर कोई बड़ा लड़का छोटी लड़की से डेट कर रहा है तो वो प्लेयर है, लेकिन अगर कोई बड़ी लड़की छोटे लड़के से डेट करें तो उसे cougar कहा जाता है। यह कहां का न्याय है। ऐसा सब करना ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here