Home News Posts उत्तराखंड चाइनीज मांझे में उतरे करंट से पति की मौत, पत्नी गम्भीर

चाइनीज मांझे में उतरे करंट से पति की मौत, पत्नी गम्भीर

0
368

रामपुर। चाइनीज मांजे में उतरे करंट की चपेट में आकर बाइक सवार पति—पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने पति—पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहंा चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मामला गंज थाना क्षेत्र के पहाड़ीगेट के पास का है। बताया जा रहा है कि बीते रोज बाइक से अस्पताल खाना लेकर जा रहे एक दंपती, जहां उनका रिश्तेदार भर्ती था जैसे ही दंपती मैरिज हॉल के पास पहुंचे, पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझा पास से गुजरी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। मांझा आशा के हाथ पर गिरते ही महिला बेहोश हो गई। पति रामचंद्र उसे बचाने गया, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही झुलस गया। राहगीरों ने किसी तरह दंपती को मांझे से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी आशा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here