Home News Posts उत्तराखंड कावडिये के भेष में गैंगस्टर गिरफ्तार

कावडिये के भेष में गैंगस्टर गिरफ्तार

0
690

  • 15 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

टिहरी। कावंड़िये के भेष में घूम रहे एक गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 113 ग्राम चरस व कार बरामद हुई है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर हरियाणा के कई थानों में मुकदमें दर्ज है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना चम्बा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को क्षेत्र में एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो कार चालक कार मोड़ कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। कार सवार की तलाशी के दौरान उसके पास से 113 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम नवीन पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम— खिडवाली पो.ओ. खिडवाली संघी रोहतक हरियाणा बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर हरियाणा जिले के कई थानों में 15 मुकदमें दर्ज है।
बता दें कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ 11 जुलाई से हो रहा है। जिसके चलते कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। बीते कुछ वर्षो से देखा गया है कि कांवड़ियों के भेष में कुछ असामाजिक तत्व भी उत्तराखण्ड में प्रवेश कर जाते है। जिसके बाद यहंा का क्राइम ग्राफ भी बढ़ जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here