बुर्का पहनकर डांस करने पर इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्र निलंबित

0
217


मेंगलुरु। कर्नाटक के मेंगलुरु में एक कॉलेज के कार्यक्रम में बुर्का पहनकर डांस करने के लिए चार छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह कार्रवाई की। वायरल हुए वीडियो में बॉलीवुड गाने पर एक स्टेज पर बुर्का पहनकर चार छात्र डांस करते नजर आ रहे हैं। सभी ने सिर से लेकर पांव तक का लंबा बुर्का पहन रखा था। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई थी। इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिकारियों ने संस्थान के अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई को ट्वीट किया और एक मीडिया बयान भी जारी किया।
मेंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज ने गुरुवार को अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया और कहा, ‘सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो क्लिप में मुस्लिम समुदाय के छात्रों द्वारा डांस का एक हिस्सा कैद किया गया है, जो कार्यक्रम के दौरान मंच पर आए थे। कॉलेज ने आगे कहा, यह पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था और इसमें शामिल छात्रों को जांच तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता है जो समुदायों और सभी के बीच सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुधीर एम ने भी इस पर मीडिया को बयान जारी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here