देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने फिर से यह स्थापित कर दिया है कि भारत की तरफ जो भी आंखे दिखायेगा भारत उसकी आखे फोड़ दी जायेगी।
उन्होने कहा कि भारतीय सेना ने हमारे सिर गर्व से ऊपर किया है। उन्होने भारतीय सेना द्वारा की गयी कार्यवाही आप्रेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुष्मन हमारी बहन—बेटियों का सिंदूर लूटोगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा। उन्होने कहा कि हमारी सेना ने यह दिखा दिया कि आतंक और आतंकवादी कहीं भी हों हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे। उन्होनक कहा कि आतंकवाद पर यह प्रहार, उसके लिए मैं भारतीय सेना को बहुत—बहुत बधाई देता हूं। हम सब एक हैं, सारा भारत एक है। उन्होने कहा कि हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर चाहे संसद भवन हो, चाहे मुंबई हो या कहीं भेजे जाते थे, आज जैश के हेड क्वार्टर पर हमला करके भारतीय सेना ने जैश—ए—मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चुनौती दी है कि या तो दुम दबा करके कहीं किसी बिल में घुस जाओ नहीं तो तुम्हारा अब कोई ठिकाना नहीं है। अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भटृ ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान सीमापार बैठे भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति मजबूत हुई है और सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है यहंा के लोग सेना पर गर्व करते हैं और हर समय देशहित में खड़े रहते हैं। उन्होने कहा कि आधी रात को हुए इस ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर भारत की सैन्य शक्ति का लोहा मनवाने के साथ ही देश वासियों का मनोबल ऊंचा किया है।




