देहरादून। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पकिस्तान में कार्यवाही हेतु चलाये ऑपरेशन सिंदूर के बाद एसएसपी अजय सिंह द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट में रखा गया है।
आज यहां पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा देर रात्रि पाकिस्तान में कार्यवाही हेतु चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दून पुलिस की अलग—अलग टीमों द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ तड़के प्रातः से ही जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है, इस दौरान पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए संधिक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने लाया जा रहा है।




