Home News Posts डम्पर खाई में गिरा चालक की मौत, एक घायल

डम्पर खाई में गिरा चालक की मौत, एक घायल

0
497

उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटना में बीते रोज एक डम्पर के खाई में गिर जाने से जहंा चालक की मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहंा से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला तहसील बड़कोट के अंतर्गत नौगांव केवल मोटर मार्ग गातु के पास का है। जानकारी के अनुसार बीते रोज एक डम्पर सड़क से 500 मीटर खाई में गिर गया जिसमें वाहन चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि नौगांव से एक डंपर रोड़ी भरकर जादणु पहुंचाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जादणु मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here