Home News Posts उत्तराखंड मकान में हुआ जोरदार धमाका, पांच घायल

मकान में हुआ जोरदार धमाका, पांच घायल

0
481

हरिद्वार। धर्म नगरी हरिद्वार में आज सुबह एक मकान में जोरदार धमाका होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवारें भी मौके पर ही गिर गई। इस घटना में मकान के अंदर मौजूद पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
मकान में जोरदार धमाका होने का यह मामला श्यामपुर के गाजीवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह हुए इस धमाके के बाद आसपास के लोग भी आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए और मकान में मौजूद घायल पांच लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है वहीं पुलिस कई एंग्लो से मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पहले आशंका घर में सिलेंडर फटने की लगाई जा रही थी लेकिन घर में सिलेंडर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here