Home News Posts उत्तराखंड सीएम धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ को दिखाई हरी झंडी

सीएम धामी ने ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’ को दिखाई हरी झंडी

0
438

  • युवाओं के साथ दौड़ कर बढ़ाया उनका उत्साह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड में ‘अहिल्या स्मृति मैराथन, एक विरासत एक संकल्प’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी युवाओं के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि ‘अहिल्या स्मृति मैराथन’नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का सशक्त माध्यम बन सकती हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल—कूद और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। मैराथन के मौके पर काफी संख्या में युवाओ,छात्रों व आम नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं भी की गई थीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ, महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक भरत चौधरी, दायित्वधारी अनिल डब्बू, श्याम अग्रवाल, हेम बजरंगी और भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here