Home News Posts उत्तराखंड भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

0
1493

  • हत्यारे फरार, तलाश जारी

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला प्रेमनगर क्षेत्र के तिलवाड़ी गांव के समीप का है। जानकारी के अनुसार देर रात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) रोहित नेगी की बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित नेगी अपनी बोलेरो कार से घर लौट रहे थे, तभी तिलवाड़ी गांव के निकट बाइक सवार दो हमलावरों ने अचानक उन पर हमला किया। हमलावरों ने करीब से गोली चलाकर रोहित को घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि कि घटना का मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी अजहर त्यागी को पुलिस ने चिन्हित किया है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी इस वारदात में शामिल है, जिनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच तेज कर रही है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस आपसी रंजिश के पहलू के साथ—साथ राजनीतिक एंगल की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here