Home News Posts उत्तराखंड चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार

0
59

देहरादून। पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र बडोनी पुत्र वीरेन्द्र प्रकाश निवासी थानों रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर लिखित तहरीर दी कि उनकी पल्सर मोटर साइकिल को किसी के द्वारा थानो चौक के पास स्थित एक दुकान के सामने से चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा थाना रानीपोखरी पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस—पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार मिली सूचना पर देर रात्रि चैकिंग के दौरान नागाघेर से एयरपोर्ट तिराहे की ओर भुईयां मन्दिर के पास से चोरी की मोटर साईकिल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भगवत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम रामपुर पोऑ तुरई थाना थराली, जनपद चमोली बताया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा आवश्यकताओं की पूर्ति के उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना को अंजाम देने के उपरान्त पकडे जाने के डर से उक्त मोटर साइकिल को जंगल में छिपाने ले जा रहा था, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।ाा पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here