Home News Posts उत्तराखंड आनंद वर्धन होंगे नए मुख्य सचिव

आनंद वर्धन होंगे नए मुख्य सचिव

0
434

  • 1 अप्रैल को संभालेंगे पदभार, राधा रतूड़ी 30 मार्च को होगी सेवानिवृत्त

देहरादून। मुख्य सचिव पद पर सेवारत राधा रतूड़ी का कार्यकाल 30 मार्च को पूरा होने जा रहा है, उनकी जगह अब वरिष्ठ आईएएस आनंद वर्धन नए मुख्य सचिव होंगे। शासन द्वारा इसकी अधिकृत पुष्टि कर दी गई है। नए मुख्य सचिव के रूप में आनंद वर्धन 1 अप्रैल को अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। अभी वह अपर मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा वरिष्ठता क्रम को लेकर उनको मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चाएं बहुत पहले से ही की जा रही थी। आनंद वर्धन को काम के तजुर्बे के लिहाज से इस पद के लिए उपयुक्त माना जा रहा था। उन्होंने वित्त विभाग और अन्य तमाम महत्वपूर्ण विभागों में अहम जिम्मेदारी संभाली है तथा 2010 के कुंभ के दौरान वह मेला अधिकारी भी रह चुके हैं। आनंद वर्धन का नाम केंद्र की प्रति नियुक्ति सूची में भी शामिल था तथा इसके कारण उनको मुख्य सचिव बनाए जाने को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई थी। वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को और एक्सटेंशन न दिए जाने के बाद उनका मुख्य सचिव बनाया जाना तय हो गया था।


आनंद वर्धन को ऐसे समय में मुख्य सचिव नियुक्त किया जा रहा है जब राज्य अपना रजत जयंती पर्व मना रहा था तथा तमाम विकास योजनाओं को रजत जयंती वर्ष में पूरा करने की चुनौती और आगामी कुंभ जिसे सरकार महाकुंभ मेले के रूप में आयोजित करने का घोषणा कर चुकी है, को सकुशल संपन्न कराने की बड़ी चुनौती उनके सामने होगी। उनको पदोन्नति के साथ इन तमाम चुनौतियों पर भी उन्हें स्वयं को सिद्ध करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here