Home News Posts उत्तराखंड दुर्घटना के बाद पुलिस/परिवहन तथा एनएच के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

दुर्घटना के बाद पुलिस/परिवहन तथा एनएच के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण

0
489

देहरादून। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुई सडक दुघर्टना के बाद पुलिस/परिवहन व एनएच के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर लेन डिवाइडरों की लम्बाई बढाने तथा लेन साइनों पर कैट आई लगवाने के निर्देश दिये।
आज यहां लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुई सडक दुर्घटना के कारणों की जांच तथा दुर्घटना रोकने के हेतु तत्काल किये जा सकने वाले उपायों के सम्बन्ध में चर्चा हेतु पुलिस/परिवहन तथा एनएच के अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
घटना स्थल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिये निम्न उपाय सुझाये गये। जिसके तहत टोल प्लाजा पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिये टोल प्लाजा के दोनो ओर रम्बल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकरों की संख्या बढाये जाये। तथा वर्तमान में टोल प्लाजा की अलग—अलग लेनों में जाने के लिये बनाये गये रोड साइन मिट गये हैं, उक्त स्थानों पर पीले रंग से रोड मार्किंग कर उन पर कैट आई लगाये जायें, जिससे वाहन चालकों को अलग—अलग लेनों में जाने की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
टोल प्लाजा के दोनो ओर डिवाइडर लेन काफी छोटी हैं, उक्त डिवाइडर लेनों को लगभग 30 मीटर तक आगे बढाया जाये। इसके साथ ही टोल प्लाजा के पास ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के लिये स्पीड कैमरे लगाये जायें। संयुक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, एआरटीओ देहरादून, एआरटीओ ऋषिकेश, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएच तथा पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here