जयपुर। दौसा— मनोहरपुर हाईवे पर आज सुबह एक ट्रक और टैंपो में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टैंपों में सवार दूल्हा—दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 बाराती घायल हैं। घायलों अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हादसा आज सुबह रायसर (जयपुर ग्रामीण) इलाके के भटकाबास गांव के समीप दौसा—मनोहरपुर हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार यह सवारी गाड़ी दौसा से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे कैंटर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा—तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया साथ ही मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।




