Home News Posts उत्तराखंड मोटरसाईकिल फिसलने से सडक पर गिरे बालक को कार ने कुचला

मोटरसाईकिल फिसलने से सडक पर गिरे बालक को कार ने कुचला

0
355

देहरादून। मोटरसाईकिल के सडक पर फिसलने से गिरे बालक को कार ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटी पार्क निवासी योगराज सिंह ने नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल से घर की तरफ जा रहा था जब वह जोगीवाला रिंग रोड पर पहुंचा तभी उसकी मोटरसाईकिल सडक पर फिसल गयी जिससे वह व उसका भतीजा सडक पर गिर गये तभी तेज गति से आ रही बुलेरो कार ने उसके सात वर्षीय भतीजे गर्वित को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here