Home News Posts उत्तराखंड दून में कानून-व्यवस्था पर बवाल : कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय घेरा

दून में कानून-व्यवस्था पर बवाल : कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय घेरा

0
121

देहरादून। राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि राज्य की कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तथा लगातार हो रही हत्याओं पर लगाम नहीं लगा तो कांग्रेस उग्र आन्दोलन को मजबूर होगी। पुलिस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत भी शामिल रहे।
ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते राज्यभर में लगातार हो रही निर्मम हत्याओं के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकाला और पुलिस मुख्यालय का घेराव करते हुए पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने उत्तराखंड में दिन—दहाड़े हो रहे हत्याकांडों एवं बिगड़ती कानून—व्यवस्था पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की।
पुलिस मुख्यालय घेराव के उपरान्त पुलिस महानिदेशक को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने कहा कि विगत कुछ समय से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित विभिन्न जनपदों में दिन—दहाड़े घटित हो रही हत्या एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय, असुरक्षा एवं चिंता का वातावरण व्याप्त है। उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय एवं देवभूमि कहे जाने वाले राज्य की राजधानी एवं अन्य महानगरों में हाल के दिनों में दिन—दहाड़े घटित हुई हत्याकांड की घटनाओं ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ न केवल राज्य की कानून—व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं, अपितु राज्य की सामाजिक शांति एवं नागरिकों के विश्वास को भी प्रभावित कर रही हैं। कंाग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में राज्य की कानून—व्यवस्था की यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक एवं अस्वीकार्य है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पुलिस प्रशासन से राज्यभर में घटित हत्याकांड की घटनाओं पर ठोस परिणामों की अपेक्षा करते हुए मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी संवेदनशील एवं अपराध—प्रवण क्षेत्रों में विशेष पुलिस अभियान चलाया जाए। पुलिस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक लखपत सिंह बंुटोला, जिला पचंायत अध्यक्ष सुखसविन्दर कौर, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज रावत, राजकुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, राजेन्द्र शाह, राजीव महर्षि, गोदावरी थापली, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here