Home News Posts उत्तराखंड 15 दिनों के भीतर 5 हत्याएँ, कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न हैः...

15 दिनों के भीतर 5 हत्याएँ, कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न हैः आर्य

0
268

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राजधानी में 15 दिनों के भीतर पांच हत्याओं कानून व्यवस्थ्का पर गम्भीर प्रश्नचिन्ह है।
आज यहां यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब प्रदेश की राजधानी ही असुरक्षित हो जाए, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और शासन—प्रशासन मौन दर्शक बना हुआ है। आर्य ने कहा कि हत्या जैसी जघन्य घटनाओं का लगातार सामने आना यह दर्शाता है कि पुलिस तंत्र पर दबाव या ढिलाई है, अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है, खुफिया और निगरानी व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजधानी में 15 दिन में 5 मर्डर होना किसी भी सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है। यह सिर्फ आँकड़ों का विषय नहीं, बल्कि हर परिवार की सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा करनी चाहिए। अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाना चाहिए। पुलिस गश्त और खुफिया तंत्र को मजबूत करना चाहिए। जनता को पारदर्शी जानकारी देनी चाहिए कि अब तक क्या कार्रवाई हुई। आर्य ने कहा कि यदि समय रहते कठोर और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो जनता का विश्वास पूरी तरह डगमगा जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजधानी सुरक्षित होगी तभी राज्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि अब कार्यवाही का समय है, बयानबाजी का नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here