राज्य में आये दिन हो रहे अपराधों को लेकर अब आम जनमानस भी स्तब्ध है। लोगों का कहना है कि हमारी मित्र पुलिस कहंा सो रही है जबकि बदमाश जाग रहे है। बीते कुछ दिनो से राज्य में अपराधों की संख्या बढ़ी है। जिस कारण बीते रोज मीडिया के सामने आकर गृह सचिव तक ने इस पर चिंता जताई गयी थी। बढ़ते अपराधों पर बात अगर राजधानी देहरादून की करें तो बीते 15 दिनों में यहंा पांच हत्याओं को अंजाम दिया जा चुका है। जिनमें से दिन दहाड़े की जाने वाली हत्याये तीन है। जिसमें बदमाशो ने यह साबित किया है कि वह कानून को कितनी संजीदगी से ले रहे है। बीते दो दिन पूर्व बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की तिब्बती मार्केट के बाहर हत्या कर दी गयी थी हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल मृतक की मां सहित पांच लोगों को जेल भेज दिया गया है। राजधानी में बढ़ते अपराधों के क्रम में आज सुबह एक ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आयी है जिसमें राजपुर रोड जैसे व्यस्तम क्षेत्र में बदमाशों द्वारा सुबह सवेरे जिम से लौट रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं एक और घटनाक्रम में पटेलनगर स्थित एक नाले में युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की मौत संदिग्ध है क्योंकि उसके शरीर सिर्फ कच्छा बनियान है जो इस युवक की मौत को संदिग्ध बताने के लिए काफी है। हालांकि राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस के आलाधिकारी हर वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद होने की बात कर रह है लेकिन यह सुरक्षा व्यवस्था कितनी चाक चौंबद है यह सबके सामने है। राजधानी सहित पूरे राज्य में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। बीते रोज हल्द्वानी स्थित मंडी क्षेत्र में एक युवक और युवती का रक्त रंजित शव बरामद किया गया था। जिनके हत्यारों को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। राज्य में बढ़ते अपराधों को देखते हुए राज्य के लोगों का कहना है कि लगता है राज्य में मित्र पुलिस सो रही है। जबकि बदमाश चौकस होकर जाग रहे है और अपने काम को पूरी सर्तकता से अंजाम दे रहे है।




