Home News Posts उत्तराखंड ऑपरेशन कालनेमिः 25 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

ऑपरेशन कालनेमिः 25 ढोंगी बाबा गिरफ्तार

0
631
  • बाबा बनकर घूम रहा बांग्लादेशी धर दबोचा, पूछताछ जारी

देहरादून। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि चलाते हुए 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से एक ढोंगी बाबा बांग्लादेशी निकाला। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
एसएसपी अजय सिंह द्वारा बताया गाय कि देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करते हुए उनके साथ धोखाधडी करने वाले छदम् भेषधारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर ट्टऑपरेशन कालनेमि’ प्रारम्भ किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने—अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु—संतों का भेष धारण कर लोगो को उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये, साथ ही आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा स्वयं नेहरूकालोनी क्षेत्र में जाकर साधु—संतों का भेष धारण कर सडक किनारे बैठे व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की गई, तो अपने प्रोफेशन के सम्बंध में उक्त व्यक्ति कोई सन्तोष जनक उत्तर नही दे पाये और न ही ज्योतिष शास्त्र की शिक्षा से सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाये, जिस पर एसएसपी अजय सिह के निर्देश पर उक्त सभी व्यक्तियों को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा साधु—संतों के भेष में घूम रहे 25 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से सहसपुर क्षेत्र में बाबा के भेष में घूम रहा 1 बाग्लादेशी नागरिक भी पुलिस की गिरफ्त में आया, जिसके खिलाफ थाना सहसपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एल.आई.यू. तथा आई.बी. की टीमों द्वारा बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओ में 20 से अधिक व्यक्ति अन्य राज्यो के रहने वाले हैं। जिन्होंने अपने नाम रूकन रकम उर्फ शाह आलम, निवासी ग्राम साखीपुर, जिला टंगाईल, ढाका, बांग्लादेश, प्रदीप निवासी सुनहरी खडखडी थाना गागालेहडी जिला सहारनपुर, अजय चौहान निवासी कल्याणपुर थाना बरबीगा सेखपुरा, सहारनपुर, अनिल गिरी निवासी हिमाचल प्रदेश, मंगल सिंह निवासी शिवाजी मार्ग, कांवली रोड, रोझा सिंह निवासी शिवाजी मार्ग कांवली रोड, कोमल कुमार निवासी सासनी, हाथरस,अश्वनी कुमार निवासी, हाथरस, राजानाथ निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, रामकृष्ण पुत्र जयालाराम, निवासी जगाधरी यमुनानगर हरियाणा, शौकी नाथ निवासी हरियाणा, मदन सिंह सामंत, निवासी ज्वालापुर जिला हरिद्वार, राहुल जोशी निवासी लोहियानगर, ब्रहमपुरी, पटेलनगर, मोहम्मद सलीम निवासी सब्जी मंडी, शिनभु नाथ निवासी राजस्थान, सुगन योगी निवासी अलवर राजस्थान, मोहन जोगी निवासी दौसा राजस्थान, नवल सिंह निवासी अलवर राजस्थान, भगवान सह दौसा राजस्थान, हरिओम निवासी दौसा राजस्थान, रामकुमार निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश, गिरधारीलाल निवासी राजस्थान, अर्जुन दास निवासी होरीयो तुला असम, काकू निवासी हरिद्वार टपरी बस्ती, सुरेश लाल निवासी बलिया उत्तर प्रदेश बताये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here