Home News Posts उत्तराखंड बाघ के हमले में युवक की जान गई

बाघ के हमले में युवक की जान गई

0
332
  • ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत
  • जंगल से लकड़ी लेने गया था युवक

रामनगर। तराई पश्चिम क्षेत्र के जंगल में लकड़ी लेने गए एक युवक को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।
राज्य में वन्य जीव संघर्ष में आए दिन लोगों की जान गंवानी पड़ती है तमाम कोशिशो के बाद भी इस तरह की घटनाओं को रोका नहीं जा सका है। ताजा घटना रामनगर के तराई पश्चिम क्षेत्र के जंगल की है जहां सुक्खपुरा गांव के कुछ युवक आज सुबह जंगल में सूखी लकड़ी लेने गए थे इसी दौरान बाघ ने एक युवक जिसका नाम विनोद बताया गया है पर अचानक हमला कर दिया। बाघ युवक को जंगल में घसीट कर ले जाने लगा तो अन्य युवको ने हल्ला मचाया इस दौरान ग्रामीण भी जंगल में पहुंच गए।
बाघ के हमले में घायल युवक को ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र्ीय वन अधिाकारियों को घटना की जानकारी मिली तो वह भी अस्पताल पहुंच गए। जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि दी जा रही है तथा युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है साथ ही ग्रामीणों में दहशत है ग्रामीणों ने जंगलात के अधिकारियों से बाघ को मारने की मांग की है वन क्षेत्रधिाकारी का कहना है कि अधिकारी जैसा भी आदेश देंगे उस पर अमल किया जाएगा युवक की मौत से ग्रामीण दुखी व परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here