Home News Posts उत्तराखंड मालन नदी पुल का लोकार्पण

मालन नदी पुल का लोकार्पण

0
640

  • मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया लोकार्पण
  • 27 करोड़ की लागत से बना है नया पुल
  • आज से भारी वाहनों का आवाजाही शुरू

कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मालन नदी पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस पुल के तैयार होने से कोटद्वार तथा भावर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं उन्होंने आज इस पुल का वर्चुअली लोकार्पण किया। जबकि क्षेत्र्ीय विधाायक ऋतु खंडूरी इस दौरान कोटद्वार में मौजूद रही। पुल का लोकार्पण करते हुए सीएम धामी ने कहा कि अब राज्य में ढांचागत विकास कामों को नियोजित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। बात चाहे रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी की हो या Qिर सड़क और पुलों के निर्माण और पुनर्निर्माण की। हर जगह तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री धाामी ने कहा कि कोटद्वार के लिए आधा दर्जन से भी अधिक योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के तहत बनने वाले सीवर प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर 133 करोड रुपए खर्च होंगे और जल्द इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कोटद्वार को राज्य के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली तमाम सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण की योजनाओं तथा रिंग रोड के निर्माण तथा अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण की बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि मालन नदी का पुल टूटने से लोगों को भारी दिक्कतें हो रही थी। इसके बनने से कोटद्वार और भावर क्षेत्र के लोगों का फायदा होगा।
उधर मौके पर मौजूद विधाानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अपने तमाम कार्यक्रमों में व्यस्तता के बावजूद भी उन्होंने पुल के लोकार्पण के लिए समय निकाला इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। इस पुल के बनने से पौड़ी गढ़वाल के लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। जुलाई 2023 में मालन नदी पर बने पुल का एक हिस्सा पानी में बह गया था। 27 करोड़ की लागत से बने इस पुल पर दो पहिया और हल्के वाहनों का आवागमन पहले ही शुरू हो गया था लेकिन आज से हैवी वाहनों के लिए भी पुल को खोल दिया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here