देहरादून। गौकशी मामले में फरार चल रहे पंद्रह हजार के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह सहसपुर क्षेत्र में तिमली धर्मावाला के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस चेकिंग पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर भाग गया, जिस पर पुलिस द्वारा पीछा किये जाने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश ने फायर किया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार हेतु नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया। वही ं घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी देहरादून व एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गयी। मुठभेड़ में घायल बदमाश का नाम एहसान पुत्र बुद्धु उर्फ फिल्टर निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर है। जो सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं व गौकशी व गौतस्करी के मामले में क्लेमनटाउन थाने का 15000 रूपए का इनामी बदमाश है तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भी वांटेड है। इस बदमाश ने बीते दिनो थाना विकासनगर, पुरूवाला(सिरमौर,हिमाचल प्रदेश) मे हुई गौकशी की घटना को भी अंजाम दिया था और वह इन दिनों खुशहालपुर ,सहसपुर थाना क्षेत्र में छुपकर रह रहा था। घायल बदमाश आज सुबह मौका देखकर फरार होने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ में बदमाश ने रायपुर में हुई गौकशी की घटना को भी उसी ने अंजाम दिया था। मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। बदमाश से एक बाइक एक 12 बोर तमंचा एक खोका कारतूस एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।




