Home News Posts हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार

0
407

उधमसिंह नगर। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र तीन घंटो में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े आठ बजे चौकी प्रभारी सूतमिल उपनिरिक्षक धीरज टम्टा को कॉलर सोहन पाल पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम मडवाखेड़ा थाना जसपुर ने अपने मोबाइल नंबर से सूचना दी कि मडवाखेड़ा गांव में हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर रामपाल के गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पुलिस मौके पर पहुंची तथा उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक जसपुर द्वारा फॉरेंसिक टीम तथा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर एक युवक का शव खून से लथपथ गेहूं के खेत पर चित अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसकी छाती वह पीठ में गहरे घाव थे। जिसकी आसपास लोगों से शिनाख्त करने पर उसकी शिनाख्त अरमान अली पुत्र सफीक अहमद निवासी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 12 जसपुर खुर्द उधमसिंह नगर 24 वर्ष के रूप में हुई। जिसकी शिनाख्त उसके फूफेरे भाई शाहनवाज पुत्र शाकिर निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 17 जसपुर ने की। मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर, मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक काशीपुर, अभय सिंह, क्षेत्राधिकार काशीपुर दीपक सिंह पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर द्वारा ब्लाइंड मर्डर के घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जसपुर थाना पुलिस टीम द्वारा इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को 3 घंटे के भीतर सुलझाया गया और मृत्यु कारित करने वाले आरोपी समीर पुत्र मोहम्मद नासिर नई बस्ती, बबलू स्कूल के पास, जसपुर 23 वर्ष को हिरासत पुलिस में ले लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here