Home News Posts उत्तराखंड कठुआ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया

कठुआ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया

0
362




जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा पर तैनात सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 5 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। शुक्रवार को जंगल में दो और शव बरामद किए गए, जहां वे छिपे हुए थे। वहीं, तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि सात सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कठुआ जिले के सूफियान जखोले गांव के घाटी हाइट्स में आतंकवाद विरोधी अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के तीन जवान शहीद हो गए। इस ऑपरेशन में डिप्टी एसपी बॉर्डर धीरज कटोच और सेना के एक पैरा कमांडो समेत सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को जम्मू शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्टी एसपी का इलाज कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले रविवार को हीरानगर सेक्टर में भी आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें ये आतंकवादी भाग गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आतंकवादी उसी आतंकवादी संगठन के सदस्य हैं। सुरक्षा बलों द्वारा पिछले 4 दिनों से इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद जब आज उनके ठिकाने का पता चला, तो सेना के जवानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here