Home News Posts उत्तराखंड 16 करोड़ की जीएसटी की चोरी

16 करोड़ की जीएसटी की चोरी

0
1213

कोटद्वार। कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में स्थित स्टील प्लांट के मालिकों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि बिना माल लेन देन किए ही उनके द्वारा 26 फर्जी कंपनियां संचालित कर सरकार को करोड़ों का चूना लगया गया था।
जानकारी के अनुसार मैंसर्स पोद्दार इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कोटद्वार द्वारा बिना माल के आवाजाही के फर्जी बिलों के माध्यम से बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट लेना पाया गया। जांच अधिकारियों के अनुसार जब सभी फर्मे अस्तित्व विहीन पाई गई उनके आधार पर कार्रवाई करते हुए डीजीजीआई मेरठ में मैसर्स पोद्दार इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आस मोहम्मद व निदेशक विभू ग्रोवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह माल की आवाजाही के बिना ही 26 फर्जी एवं अस्तित्व विहीन फर्मो द्वारा जारी फर्जी इनवाइस के माध्यम से सरकार को 16.64 करोड़ रुपए के बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया करते थे। उन्होंने बताया कि यह सभी फर्जी फर्मे सिर्फ बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट को पास कराने के लिए बनाई गई थी जबकि इन फर्मों से माल का कभी लेन—देन नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here