- रात भर युवक व उसके दोस्त को बंधक बनाकर पीटा, सुबह हुई मौत
टिहरी/देहरादून। सामान्य वर्ग की किशोरी से दलित युवक को दोस्ती करना महंगा साबित हुआ है। किशोरी के परिजनों ने युवक व उसके दोस्त को बधंक बनाकर इतना पीटा कि दलित युवक की मौत हो गयी। जबकि उसके दोस्त का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या सहित एससी—एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला प्रतापनगर ब्लाक के ओगा पट्टी के देवल गांव का है। बताया जा रहा है कि देवल गांव निवासी धनपाल लाल का बेटे केतन लाल (18) की छह माह से दोस्ती पड़ोसी गांव खोलगढ़ की सामान्य जाति की किशोरी से थी। दोनो फोन पर बात किया करते थे। जिस कारण किशोरी के परिजन नाराज थे। जिन्होने रविवार रात करीब 11 बजे फोन करके केतन लाल को अपने घर बुलवाया। जिस पर केतन अपने दोस्त दिवाकर डिमरी के साथ वहंा पहुंचा। केतन और उसके दोस्त दिवाकर के वहंा पहुंचते ही किशोरी के परिजन तैश में आ गये और उन्होने केतन व उसके दोस्त को बंधक बनाकर उन्हे रात भर लाठी डंडो से पीटा गया। सोमवार सुबह केतन के ही फोन से किशोरी के परिजनो द्वारा केतन के पिता को फोन कर बेटे को लेने के लिए बुलाया। जिस पर केतन के पिता ने वहंा पहुंचकर दोनो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उपचार के दौरान घायल केतन की मौत हो गयी। वहीं दिवाकर का उपचार जारी है। केतन की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा काटा जिस पर पुलिस ने वहंा पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आरोपी किशोरी के परिजनों पर हत्या सहित एससी—एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




