Home News Posts उत्तराखंड नारी शक्ति वंदन केवल भाजपा के चुनावी जुमलेः गोदियाल

नारी शक्ति वंदन केवल भाजपा के चुनावी जुमलेः गोदियाल

0
21

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बेटी पढाओं, बेटी बचाव व नारी शक्ति वंदन भाजपा के केवल चुनावी जुमले हैं।
आज यहां उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चम्पावत में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ हथियारों की नोक पर हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली तथा देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह के माध्यम से जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चम्पावत में सामूहिक बलात्कार की इस घृणित एवं शर्मनाक घटना से राज्य की गिरती कानून व्यवस्था, राज्य में महिलाओं के साथ लगातार बढते अपराध तथा महिला सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार की नाकामी उजागर हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र चम्पावत में सामूहिक बलात्कार की इस घटना में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत की संलिप्तता तथा राज्य में अब तक हुई बलात्कार एवं महिला अपराध की अधिकतर घटनाओं में सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े लोगों का नाम सामने आने से नारी शक्ति वंदन के नाम पर भाजपा की मातृशक्ति के प्रति झूठे दिखावे की पोल खोल कर रख दी है। मामले में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता के कारण राज्य पुलिस पर इस घटना में भी लीपापोती का दबाव बनाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य में विगत 10 वर्ष के अन्तराल में महिलाओं एवं मासूमों से बलात्कार, हत्या जैसे जघन्य अपराध की घटनाओं की बाढ जैसी आई हुई है। राज्य में लगातार घट रही सामूहिक बलात्कार की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली तथा देवभूमि की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटनाएं हैं। महिला अपराध की घटनाओं में उत्तराखण्ड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में पहले स्थान पर पहुंच चुका है, परन्तु राज्य की धामी सरकार एवं नारी शक्ति वंदन का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा महिला अपराध की इन घटनाओं को रोकने की बजाय इस प्रकार के अपराध करने वालों की संरक्षक बनी हुई है। गोदियाल ने कहा कि चाहे अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के रूप में भाजपा नेताओं की भूमिका हो या भाजपा नेता पुत्र पुलकित आर्य की, हरिद्वार में अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म कराने का मामला भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी अनामिका शर्मा से जुड़ा हुआ हो या द्वाराहाट में नाबालिग दलित युवती से बलात्कार मामले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता प्रमोद बिष्ट, रूद्रपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मे मुख्य आरोपी भाजपा नेता नरेन्द्र गंगवार हो या बहादराबाद में दलित युवती की बलात्कार एवं हत्या कांड में मुख्य आरोपी भाजपा नेता अमित सैनी, लालकुंआ नाबालिग बलात्कार कांड में मुख्य आरोपी भाजपा नेता, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा या अल्मोड़ा में 14 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड कांड में मुख्य आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा तथा रूद्रपुर में नाबालिग लड़की एवं उसकी मां से छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी भाजपा पार्षद शिव कुमार गंगवार हों या अब चम्पावत में सामूहिक बलात्कार की घटना में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पूरन ंिसंह रावत की। इन सभी प्रकरणों से ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तराखंड राज्य के सत्ताधारी दल के नेताओं की नजरों में मातृशक्ति केवल उपभोग की वस्तु मात्र है तथा नारी शक्ति वंदन और बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ चुनावी जुमला। डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र चम्पावत में नाबालिग युवती के साथ भाजपा नेता की अगुवाई में हुई सामूहिक बलात्कार की शर्मनाक घटना के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर प्रदेशभर के जिला एवं महानगर मुख्यालयों में 8 मई 2026 को विरोध—प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में महिला अस्मिता को लेकर बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here