महिला ने तीन बच्चों संग कुएं में कूदकर दे दी जान

0
203


पटना। बिहार में कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। घटना के बाद से पतरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। खास बात यह कि बच्चों के साथ कूदकर अपने जान गंवाने वाली महिला आंगनबाड़ी सेविका है।
इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान पतरिया गांव के अजय बिंद की 33 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। वहीं मरे तीन बच्चों की पहचान रिंकू देवी के 8 वर्षीय बालक बालवीर, छह वर्षीय बच्ची हसीना और चार वर्षीय बालक आर्यन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रिंकू देवी और उसके पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद रिंकी देवी ने सोमवार की सुबह अपने एक बेटी और दो बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। एक साथ चार लोगों के कुएं में कूदने की खबर सुनकर आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे तो लोगों ने देखा कि महिला अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद गई है। जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया, उसके बाद गांव के सभी ग्रामीण जुट गए और आनन-फानन में कुएं में कूदे महिला सहित उसके तीन बच्चे को निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here