Home News Posts उत्तराखंड कौन जाएगा कौन आयेगा?

कौन जाएगा कौन आयेगा?

0
352
  • मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी
  • कुछ मंत्रियों की छुटृी होने की भी संभावना
  • नए चेहरों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
  • आगामी एक सप्ताह के अंदर होगा फेर बदल

देहरादून। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिल्ली रवानगी से यह साफ हो चुका है कि सूबे की सरकार में बड़ा फेर बदल होने जा रहा है। फेर बदल बड़ा होगा इसलिए अब नए मंत्रिमंडल में किसे—किसक मंत्री बनाया जाएगा इसे लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही इस मुद्दे पर चर्चाएं आम है कि प्रेमचंद तो इस्तीफा दे ही चुके हैं इसके अलावा किन—किन मंत्रियों की छुटृी हो सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार को अस्तित्व में आए 23 मार्च को 3 साल पूरे होने जा रहे हैं सीएम धामी ने सात मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ अपनी नई पाली की शुरुआत की थी जो तीन मंत्री पद 3 साल से खाली पड़े थे उन्हें 3 साल से भरे जाने की मांग उठ रही थी। लेकिन इन्हें भरा नहीं जा सका। इसके बाद परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद एक और पद खाली होने से इनकी संख्या चार हो गई और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के साथ ही पांच मंत्री पद रिक्त हो चुके हैं। इसलिए अब जब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या लगभग आधी हो चली है तो मंत्रिमंडल का विस्तार जरूरी हो गया है।
मंत्रिमंडल में विस्तार की इस चर्चा के साथ—साथ कुछ मंत्रियों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप और काम ठीक न कर पाने के लिए उन्हें मंत्री पद से हटाए जाने की चर्चाएं भी हैं। अगर एक या दो मंत्रियों को हटाया जाता है तो 6 से 7 अन्य विधायकों को नए मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिल सकता है। संभावित मंत्रियों की सूची भी कम लंबी नहीं है इस सूची में स्पीकर ऋतु खंडूरी को पद से हटाकर मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं हैं। संभावित मंत्रियों में पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, मुन्ना सिंह चौहान और खजानदास में से किसी एक को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।
वही हरिद्वार से मदन कौशिक, आदेश चौहान व प्रदीप बत्रा में से किसी एक की लॉटरी लग सकती है। इसके अलावा विनोद कंडारी, राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत और बिशन सिंह चुफाल तक तमाम नाम चर्चाओं में है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार कभी भी संभव है। नए मंत्रिमंडल में किसे—किसे शामिल किया जाएगा तथा किसकी छुटृी होगी अगर महेंद्र भटृ की बात का भरोसा किया जाए तो यह सब फाइनल हो चुका है। लेकिन अब ताजा परिस्थितियों के कारण इसमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। लेकिन एक सप्ताह के अंदर यह बड़ा फेर बदल होना लगभग तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here