Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत!

खाई में गिरी कार, 7 लोगों की मौत!

0
10

देहरादून। राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी क्षेत्र में एक ईको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
हादसा सिद्धखाल—कलवाड़ी—सतपुली मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ने के बाद कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की गई।
दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत दल को घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यत्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यत्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शत्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायल व्यत्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here