Home News Posts अदाणी डिफेंस ने किया एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम का सफल प्रदर्शन

अदाणी डिफेंस ने किया एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम का सफल प्रदर्शन

0
32

नई दिल्ली/पोखरण। भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। कंपनी ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपने नए बघीरा एटीआई1 एंटी—टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया। इस दौरान चार एंटी—टैंक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया गया। इस प्रदर्शन को भारतीय सेना, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने देखा।
कंपनी के मुताबिक, इस प्रदर्शन में दिन और रात के समय लक्ष्य पर निशाना साधने की क्षमता का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही आर्मर्ड वाहन को निशाना बनाने और लंबी दूरी पर हवाई लक्ष्य को एंगेज करने की क्षमता का भी प्रदर्शन किया गया। परीक्षण के बाद पूरे सिस्टम का स्टैटिक डिस्प्ले किया गया।
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के अनुसार, बघीरा एटीआई1 को भारतीय सेना की परिचालन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 18 महीने के डिजाइन और डेवलपमेंट के बाद तैयार किया गया है। इसे भारतीय भूभाग, मौसम और सैन्य परिस्थितियों के अनुकूल बनाया गया है। यह एक वाहन आधारित एंटी—टैंक मिसाइल सिस्टम है, जिसमें मिसाइल, ऑटोमेटेड लॉन्चर और दिन—रात काम करने वाले आधुनिक साइट्स शामिल हैं। इसे कंपनी के डिजाइन किए गए 4×4 हाई—मोबिलिटी आर्मर्ड व्हीकल पर लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम लेजर बीम आधारित गाइडेंस तकनीक से लैस है, जो इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के प्रति बेहतर प्रतिरोध क्षमता प्रदान करती है। इसकी घोषित एंगेजमेंट रेंज 8 किलोमीटर तक है।
बघीरा एटीआई1 का विकास ऐसे समय में हुआ है, जब भारत अपने रक्षा उत्पादन और स्वदेशी सैन्य तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है। कंपनी का कहना है कि इस परियोजना से एडवांस्ड एंटी—टैंक सिस्टम के डिजाइन, निर्माण, इंटीग्रेशन और रखरखाव में घरेलू क्षमता विकसित होगी।
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मुताबिक, यह सिस्टम भारतीय सशस्त्र बलों को मूल्यांकन के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में घरेलू निर्माण क्षमता को मजबूत करना और आपातकालीन आयात पर निर्भरता कम करना है। यह प्रदर्शन भारत के निजी रक्षा उघोग की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here