Home News Posts उत्तराखंड मसूरी से लौटते वक्त मैक्स वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा

मसूरी से लौटते वक्त मैक्स वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा

0
225
  • पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से बाहर निकाला

देहरादून। मसूरी से लौटते समय मैक्स वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चालक को बाहर निकाल उसकी जान बचा ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन चालक मसूरी से वापस अपने घर गैड आ रहा था। अकस्मात अनियन्त्रित होने के कारण यह वाहन सडक से लगभग 200 मीटर नीचे खाई मे गिर गया था। जिसे ग्राम गैड निवासियो द्वारा देखने पर 108 को सूचना दी गयी व —थत्यूड़ पुलिस ने चालक को जनता के लोगों की मदद से कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकालकर 108 से उपचार हेतु सीएचसी थत्यूड भिजवाया। जिसे प्राथमिक उपचार के उपरान्त अस्पताल में चिकित्सको द्वारा हायर सेन्टर देहरादून किया गया। चालक की पहचान मनोज पुत्र सेवक दास निवासी ग्राम गैड जींजलनक के रूप में हुर्ई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here