Home News Posts उत्तराखंड वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत छह घायल

वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत छह घायल

0
586

चम्पावत। सड़क दुर्घटना में कल देर शाम एक बोलेरो वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वही 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत चितांजनक बनी हुई है तथा बरामद शवों को कब्जे में लेकर अंग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितो व घायलों को राहत राशि दिये जाने की घोषणा की गयी है।
बता दे कि चंपावत जिले के पाटी तहसील के चाबी गांव में कल देर शाम बोलेरो वाहन खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई छह लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार चंपावत जिले के तहसील पाटी अंतर्गत सूखीढांक डंडा मीडार मोटर मार्ग के कुलियाल गांव के चामी तोक में सोमवार सायं लगभग साढ़े चार बजे बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। वाहन में नौ लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा छह घायल हैं। जिन्हें उपचार हेतु तत्काल 108 के माध्यम से रीठा हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here