Home News Posts उत्तराखंड राजस्थान के बाद उत्तराखण्ड भाजपा नेता को मिली जान से मारने की...

राजस्थान के बाद उत्तराखण्ड भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

0
736

हरिद्वार। नूपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट डालने वाले भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस मामले में भाजपा नेता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की गयी है।
रुड़की भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष गौरव त्यागी ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया गया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व नुपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट डाली थी। उसके बाद से ही लगातार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें जान से मारने व गर्दन काटने की धमकी भरे फोन लगातार आ रहे है। बताया कि फोन करने वाले अपने आपको पाकिस्तान, साउदी अरब,जिम्बाबे,राजस्थान, महाराष्ट्र आदि स्थानों से बताते हैं।
उन्होने बताया कि वह व उनके परिजन राजस्थान के उदयपुर मेंं हुई घटना के बाद बेहद डरे हुए है। उन्होने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता सागर गोयल, गौरव कौशिक, विकास पाल, दीपक पाण्डेय, कविश मित्तल सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here