Home News Posts उत्तराखंड एटीएम लूटने के इरादे से पहुंचे थे दो चोर, गिरफ्तार

एटीएम लूटने के इरादे से पहुंचे थे दो चोर, गिरफ्तार

0
905

हरिद्वार। एटीएम लूटने के इरादे से हरिद्वार पहुचने वाले हरियाणा के दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एटीएम लूटने के औजार बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीती राम लगभग 2.35 बजे कनखल पुलिस गश्त करती हुये देश रक्षक से दादूबाग की तरफ आ रही थी तभी पीएनबी एटीएम के पास से एक युवक भागता दिखाई दिया व एटीएम के बाहर एक आई —20 कार पीएनबी बैंक जगजीतपुर ब्रान्च के सामने खड़ी मिली। एटीएम का शटर बाहर से बन्द होने के बाद भी अन्दर से आवाज आने पर पुलिस टीम ने पास जाकर सुना तो अन्दर से खटपट की आवाज सुनायी दी। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शटर को बाहर से लॉक कर दिया तथा अन्य फोर्स के मौके पर पहुंचने पर शटर को खोला गया तो अन्दर दो व्यक्ति मौजूद थे। आधा एटीएम गैस कटर से काटा गया था तथा एटीएम मे धुआं फैला हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनो बदमाशो कार्तिक राणा व धीरज को दबोच लिया। कार पर फर्जी नम्बर प्लेट पायी गई। पूछताछ मे बताया कि आरोपी नशे के आदी है और एटीएम लूटने के इरादे से हरियाणा से हरिद्वार आये थे। एटीएम काटने का यू ट्यूब से तरीका सीख इन्होंने दो—तीन दिन पहले से रैकी की और आज योजना को अन्जाम देने आये थे लेकिन गश्त में मुस्तैद जवानों ने इनका प्लान फेल कर दिया। बहरहाल पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here