उधमसिंहनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को तीन तमंचे, दो कारतूस व 65 हजार रूपये से अधिक गांजे सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि बीती रात कोतवाली बाजपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान लेवडा नदी तिराहे के पास दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 2.664 किलोग्राम गांजा, 3 तमंचे (315 बोर) व 2 जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद हुए। जिनके नाम सेरान अन्सारी पुत्र मुरसलीन अहमद निवासी खताड़ी, ब्लाक रोड, नियर गुलशने ए हयात, थाना रामनगर, जिला नैनीताल व मौ. अबूजर पुत्र मौ. विलाल निवासी खताड़ी, मीट मार्केट, ब्लाक रोड, खताड़ी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल बताये जा रहे है। पुलिस के अनुसार आरोपी मौ. अबूजर शातिर किस्म का बदमाश है जो पहले भी जेल की हवा खा चुका है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।




