Home News Posts उत्तराखंड स्कूलों की लूट के खिलाफ हल्ला बोल !

स्कूलों की लूट के खिलाफ हल्ला बोल !

0
15
  • डीएम कार्यालय पर अभिभावकों का प्रदर्शन

देहरादून। स्कूलों पर शुल्क वृद्धि का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
आज यहां काफी संख्या में अभिभावक जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि श्ौक्षणिक सत्र 2025—26 के लिए स्कूल प्रशासन ने प्रारम्भ में स्कूल शुल्क में 30—40 प्रतिशत की वृद्धि की। अभिभावकों के कडे विरोध के बाद, प्रशासन ने वृद्धि को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया और जिला प्रशासन को लिखित में आश्वासन दिया कि अगले तीन वर्षो तक शुल्क में कोई वृद्धि नहीं होगी। हालांकि श्ौक्षणिक सत्र 2026—27 के लिए विघालय प्रशासन ने श्ौक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूल शुल्क में 10 प्रतिशत से अधिक (कुछ कक्षाओं में 20 प्रतिशत से अधिक) की वृद्धि कर दी है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद विघालय प्रशासन ने 4000 प्रति तिमाही के ट्टगतिविधि शुल्क’ नामक नया मद लागू किया जिससे अभिभावकों पर कुल वित्तीय बोझ अप्रत्यक्ष रूप से बढ गया। उन्होंने कहा कि गहन विश्लेषण से पता चलता है कि ये गतिविधि शुल्क पूर्व में लिए जाने वाले वार्षिक शुल्क और शिक्षण शुल्क में वृद्धि के बराबर है, जो अप्रत्यक्ष रूप से शुल्क वृद्धि को दर्शाता है। उन्होेंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हाल ही में किए गये निरीक्षण के दौरान, कई अभिभावकों को बैठक के दौरान विघालय परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी।
विघालय प्रशासन ने दावा किया कि वह व्यक्ति बाहरी थे जो गडबडी पैदा करने और विघालय को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि वास्तव में वे छात्रों के वास्तविक अभिभावक थे जो शुल्क वृद्धि का विरोध कर रहे थे। विघालय प्रशासन की ऐसे कार्रवाई अनुचित है और अभिभावकों को अनावश्यक रूप से परेशान करती है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here