Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखण्ड के सबसे बड़े गैंगस्टर चीनू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तराखण्ड के सबसे बड़े गैंगस्टर चीनू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

0
432
  • तीन पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस बरामद

हरिद्वार। उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों में सक्रिय कुख्यात चीनू पंडित गैंग के दो बदमाशों को एसटीएफ द्वारा देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से तीन पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस बरामद किये गये है। आरोपी जनपद हरिद्वार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हरिद्वार की रूडकी उपकारागार में कुख्यात अपराधी विनीत शर्मा उर्फ चीनू पण्डित पुत्र सुदेश शर्मा निवासी पश्चिमी अम्बर तालाब थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार जो पिछले कई वर्षाे से जेल में बंद है। जिस पर हत्या एवं हत्या का प्रयास, अपहरण जैसे जघन्य अपराधों के लगभग 30 से अधिक मुकदमें दर्ज है। जो आपराधिक पृष्ठभूमि और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हुये आपराधिक गैंग को संचालित करता है। बताया कि वर्ष 2014 में रूडकी उपकारागार के बाहर हुये गैंगवार में चीनू पण्डित गैंग के 3 व्यक्तियों की हत्या हो गयी थी। जिसका बदला चीनू पण्डित द्वारा निकट भविष्य में अपने गैंग के माध्यम से लेने की गोपनीय सूचना विश्वसनीय सूत्रो से मिली थी। जिस कारण एसटीएफ विगत वर्ष से इस गैंग के सदस्यों की जानकारियंा जुटा रही थी। इस बीच बीते रोज एसटीएफ को सूचना मिली कि चीनू पण्डित पैराल में जेल से बाहर आने वाला है और अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। जिसके लिए शूटर एवं हथियारों का प्रबन्ध किया जा रहा है। बताया कि बीती रात एक सूचना के बाद एसटीएफ द्वारा बीती रात 2 बदमाशों को प्रेमनगर जनपद देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से तीन पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम समर्थ पंवार उर्फ सागर पुत्र घनश्याम सिंह पंवार निवासी वी—86 हकीकत नगर थाना सदर सहारनपुर हॉल निवासी किरायेदार हरीश पाल लेन नं. 3 अलकनन्दा एन्क्लेव ठाकुरपुर रोड़ प्रेमनगर व संजय नेगी पुत्र सरपंच नेगी निवासी ग्राम धारकोट पटृी जाखनीधार थाना लम्बगाँव टिहरी बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here