देहरादून। नशा तस्करी में लिप्त दो शातिरों को एसटीएफ की एंटी नार्काेटिक्स कुमाऊं यूनिट व थाना काठगोदाम पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 5 किलो 2 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी लम्बे समय से नशा कारोबार को अंजाम दे रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा नशा तस्करी की बड़े पैमाने में सूचना मिलने पर तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो लोगों को 5 किलो 2 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम प्रवीण आर्य पुत्र कुशल राम निवासी दमुआढुंगा,थाना काठगोदाम,नैनीताल व बलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी पंचायत घर हल्द्वानी,नैनीताल व मूल निवासी बागेश्वर बताया।ं बताया कि वे जनपद बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे फिर उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय मे पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस की अंर्तराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रूपये बतायी जा रही है।




