मेघावी छात्र—छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ एवं समाजसेवियो का किया सम्मान
देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा की अनारवाला शाखा का आज वार्षिक अधिवेशन शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार थापा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम शाखा अध्घ्यक्ष ने केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा , महामंत्री गोपाल क्षेत्री एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रभा शाह का स्वागत अभिनंदन किया गया।तत्पश्चात् शाखा सचिव प. दुर्गेश गौतम ने शाखा के विगत वर्ष के कार्याे एवं आय—व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया। केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्याे, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा द्वारा शाखा के मेधावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई जिनमें धृति गौतम, मनीष थापा, रिध्दि गौतम, अनुज पौडेल, रिद्धिका थापा, संसार थापा, शौर्य थापा, रूद्रांक्ष गौतम, मयंक गुरूंग, संतोष थापा, सूरज लामा, एंजल गुरूंग, मानिक राज शाही, आकाश लामा, राधिका थापा, नित्या थापा, अदिति गौतम, मानवी शाही, सान्वी शाही, जाह्नवी शाही, त्रियेश पुन व अर्जुन गुरूंग शामिल रहे।
वहीं वरिष्ठ समाजसेवी सम्मान जंग बहादुर राना, किशोर कुमार शाही को दिया गया वहीं टेक बहादुर पौडेल की आर्थिक सहायता की गयी। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार थापा एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की गयी। उन्होंने छात्रों को शिक्षा एवं भाषा के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर कमल कुमार गुरूंग, श्रीमती कविता गुरूंग,, पदम जंग, श्रीमती दिव्या प्रधान, श्रीमती सुषमा एवं शाखा के वरिष्ठ महानुभावजन, मातृशक्तियाँ ,युवाजन एवं अभिभावकजन उपस्थित रहे।




