Home News Posts उत्तराखंड होटल व्यवसायी को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

होटल व्यवसायी को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

0
387

  • दो गैंग के टकराव के कारण हुआ था गोलीकांड
  • विदेश से मिली थी सुपारी, पंजाब हरियाणा के बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में हरियाणा के होटल व्यवसायी पर गोली मारने की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शूटरों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है। इस गोलीकांड की सुपारी विदेश से दी गयी थी, जिसे पंजाब—हरियाणा के बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 2 जून को थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि खडखडी सूखी नदी पुल के पास अज्ञात बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा होटल व्यवसायी जो रोहतक हरियाणा का निवासी है, को गोली मारी गयी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल हुए होटल व्यवसायी अरुण पुत्र सत्यवान निवासी सांपला रोहतक हरियाणा है जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने लगातार दिन—रात की कसरत के दम पर आखिरकार आरोपी मानव हंस व गौरव कुमार को खोधडा रोड जिला फगवाडा पंजाब से दबोचने में कामयाबी हासिल की। जिनसे पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी मानव हंस व गौरव कुमार तथा फरार हिमांशु सूद व बॉबी तथा शम्मी खान नन्दू उर्फ कपिल सागवान गैंग के सदस्य है। नन्दू उर्फ कपिल वर्तमान मे लन्दन मे है। नंदू व मंजित महल गैंग मे आपस मे टकराव है क्योकिं मजित महल ने वर्ष 2016 मे नन्दू उर्फ कपिल सागवान के जीजा डाक्टर उर्फ सुनील की हत्या कर दी थी तब से दोनो गैंगो के बीच लगातार गैंगवार चल रहा है। मंजित महल गैंग का सदस्य गौरव उर्फ लक्की जोकि अभी वर्तमान मे झज्जर हरियाणा जेल मे बन्द है गौरव के मामा का लडका अरुण उर्फ सुखा इस केस में गौरव की कोर्ट मे पैरवी कर रहा है। इसी रंजिश के तहत नन्दू ने विदेश से अरुण की सुपारी अपने गैंग सदस्य हिमांशु सूद को दी थी। हिमांशु सूद पर पूर्व मे पंजाब मे काफी मुकदमे दर्ज है। इसी हत्या की प्लानिंग के तहत हिमान्शु को पिस्टल/वाहन इत्यादि उपलब्ध कराये गये थे । प्लानिंग के तहत हिमान्शु, बॉबी, गौरव मानव, व शम्मी खान ने मिलकर अरुण की जानकारी की व हिमान्शु, बॉबी, गौरव लुधियाना से 2 पिस्टल लेकर आये थे। बताया कि 1 जून रात को मानव हंस व शम्मी खान पंजाब से बाईक लेकर हरिद्वार आये थे और उन्होने 2 जून को घटना को अंजाम दे दिया था। मामले में अन्य फरार आरोपियों क तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here