Home News Posts उत्तराखंड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, महिला व ड्राइवर की मौत

ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, महिला व ड्राइवर की मौत

0
47

देहरादून। सड़क हादसे में एक ट्रक के नीचे खेत में गिर जाने से जहंा चालक की मौत हो गयी वहीं हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आये डिवाडरों के पास कीं झोपड़ी रह रहीं एक महिला के ऊपर गिर जाने से महिला की भी मौके पर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर दोनो मृतकों को बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।
हादसा ऋषिकेश के पास भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास हुआ है। यहंा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे में वाहन चालक एवं एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा और ट्रक के साथ सड़क पर लगे दो कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बांयी ओर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक की भी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था। मृतकों पहचान चालक फारुख, निवासी बहादरपुर लक्सर हरिद्वार व कौशल्या पत्नी सुरेश, उम्र 42 वर्ष, निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here