Home News Posts उत्तराखंड 26 पेटी शराब सहित तीन गिरफ्तार एक फरार

26 पेटी शराब सहित तीन गिरफ्तार एक फरार

0
448

पौड़ी। निकाय चुनावों के चलते शराब तस्करी करने वाले तीन लोगो को पुलिस ने अलग—अलग स्थानो से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले में एक बड़ा शराब तस्कर फरार होने में नाकाम रहा जिसके वाहन से पुलिस ने 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार, थानाध्यक्ष सतपुली दीपक तिवारी एवं थानाध्यक्ष देवप्रयाग जगमोहन रमोला के नेतृत्व में अपने—अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान कोटद्वार पुलिस द्वारा दो लोगों मनोज रावत से 2 पेटी फ्रूटी नुमा देशी शराब व हरीश चन्द्र से 50 पव्वे 8पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब के साथ सिंबलचौड सन्डे मार्केट के पास से, सतपुली पुलिस द्वारा दिगम्बर सिंह को 3 पेटी शराब के साथ सतपुली से तथा देवप्रयाग पुलिस द्वारा रात्रि में रामकुण्ड चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तो एक बोलेरो पिकअप वाहन को रोका गया तो वाहन चालक मौके पर वाहन को छोड़कर भाग गया, वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन में पीछे अलग से चैम्बर बना रखा था जिसमें 20 पेटी मैकडॉवल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, चालक को आस—पास काफी तलाश किया गया लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी पौड़ी पुलिस द्वारा तलाश जारी है। बहरहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here