Home News Posts उत्तराखंड चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार

चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार

0
587
  • 18 मोबाइल व 25 हजार की नगदी बरामद

    रूद्रप्रयाग। चोरी की योजना बनाते हुए तीन नेपालियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 18 मोबाइल व 25 हजार की नगदी बरामद हुई है।
    जानकारी के अनुसार बीती रात
    गत दिवस की में रात्रि में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत एक टिन शेड की आड़ में कुछ संदिग्ध नेपाली व्यत्तिQ बैठे हैं और उनके पास संदिग्ध औजार इत्यादि हैं, जो श्री केदारनाथ यात्रा में विभिन्न पड़ाव में बने टिन शेड आदि को काटने, तोड़ने का काम करते हैं। इस सूचना पर चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उत्तQ स्थान पर दबिश देकर तीन नेपाली मूल के व्यत्तिQयों को चोरी की योजना बनाते हुए मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी करने व टेंट काटने में प्रयुत्तQ होने वाली सामग्री (3 सर्जिकल ब्लैड, 1 प्लास तथा 1 लोहे का सरिया) बरामद हुआ, इसके अतिरित्तQ तलाशी में एक बैग के अन्दर 18 मोबाईल फोन व 25 हजार रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ में उन्होने अपना नाम दिपेन्द्र शाही, पुत्र कृष्ण शाही, निवासी ग्राम पालिका महाबे वार्ड नं०—1, थाना पद्मघाट, जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल। हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ जनपद रुद्रप्रयाग, नरेन्द्र हमाल, पुत्र जयकृष्ण हमाल, निवासी ग्राम—गांव पालिका हीमा वार्ड नं०—7, थाना जुगाडा, जिला जुमला आंचल कर्णाली नेपाल हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ जनपद रुद्रप्रयाग व दिपेन्द्र शाही पुत्र कमल शाही निवासी ग्राम ढिमनिया नगर पालिका तिलागुफा वार्ड नं०—1 थाना थिनके जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश नेपाल हाल वीरेन्द्र का डेरा केदारनाथ, जनपद रुद्रप्रयाग बताया। बताया कि बरामद मोबाइल फोन और नगदी उनके द्वारा केदारनाथ में लगे अलग—अलग टेंटों को काट कर चोरी किए गए थे। जिन्हें वे नेपाल जाकर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनके खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here