Home News Posts उत्तराखंड शराब के नशे में हुडदंग कर रहे तीन गिरफ्तार, दो वाहन सीज

शराब के नशे में हुडदंग कर रहे तीन गिरफ्तार, दो वाहन सीज

0
415

देहरादून। शराब के नशे में हुडदंग मचा रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने, रैश ड्राइविंग/स्टंट ड्राइविंग करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके सम्बन्ध में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमे कुछ युवक शराब के नशे में कार के बोनट पर बैठकर हुडदंग मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं का स्वतः संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित प्रभारी को निर्देश दिये गये। वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर वीडियो मसूरी क्षेत्र का होने के सम्बन्ध में जानकारी मिली। वीडियो में दिख रहे वाहनों के नम्बरों से उनके मालिकों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए घटना में सम्मिलित तीनों युवकों को मय वाहन थाने पर बुलाया गया। जहां तीनों को हिरासत मे लेते हुए घटना में प्रयुक्त 02 वाहनों को सीज किया गया। अभियान लगातार जारी है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राहुल कुमार पुत्र यशपाल सिंह निवासी खदरगढ़ जिला शामली उत्तर प्रदेश, वासु पुत्र अशोक कुमार निवासी यमुना माजरा उत्तर प्रदेश, चंद्र भाटी पुत्र करणपाल सिंह भाटी निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद बताये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here