Home News Posts उत्तराखंड मंदिरों में हो रही चोरियों का खुलासा, एक गिरफ्तार

मंदिरों में हो रही चोरियों का खुलासा, एक गिरफ्तार

0
891

  • लड्डू गोपाल सहित विभिन्न मंदिरों से चुराया हुआ सामान बरामद

हरिद्वार। मन्दिरों में हो रही सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चुराया गया माल व चोरियों में प्रयुक्त औजार भी बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीती 16 मई को थाना झबरेड़ा पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित त्यागी द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि ग्राम बेहेडेकी सैदबाद स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री कन्हैया जी मन्दिर में 14 मई को अज्ञात चोर द्वारा लड्डू गोपाल जी की पीतल की मूर्ति शीशा तोडकर चोरी कर ली है। शिकायत पर थाना झबरेड़ा पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सीसी कैमरे की मदद से आरापी के हुलिये की तस्दीक के लिए इसी पैटर्न से मंदिरों मे चोरी करने वाले अपराधियों का डाटा खंगाला तो पुलिस को जानकारी मिली कि बीते वर्ष उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास शिव मंदिर से चांदी का नाग चुराने में जिस आरोपी को जेल भेजा गया था उसका हुलिया झबरेड़ा व भगवानपुर क्षेत्र मे मंदिरों मे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध से मिल रहा है।
पुलिस टीम द्वारा जनपद सहारनपुर से उक्त व्यक्ति का नाम पता व परिजनों व संपर्क नंबर की जानकारी की गई परंतु उक्त आरोपी और उसका परिवार अपना पता लगातार बदलता रहता था। सर्विलांस शाखा से इसके परिजनों के मोबाईल नंबर के रिकार्ड को खंगालने पर उक्त व्यक्ति का कलियर क्षेत्र में चोरी की वारदात के दौरान निवासरत होना ज्ञात हुआ और हाल ही में झझर हरियाणा मे होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम बिना किसी देरी के झझर हरियाणा के लिए रवाना हुई और सिलानी गेट चौक के पास से वांछित संदिग्ध सुल्तान अहमद उर्फ अली उर्फ पप्पू को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि झबरेड़ा व भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिरों से चुराया गया सामान उसने कलियर बेड़पुर चौक के पास किसी लड़के जिसकी कबाड़ की दुकान है को बेच दिया है। प्राचीन सिद्धपीठ श्री कन्हैया जी मन्दिर से चुराई लड्डू गोपाल की मूर्ति को भी इसी कबाड़ी को बेचना बताया। शातिर चोर ने अपने नाम पर अलग अलग पतों पर कई सिम लिए गए थे। विगत वर्ष ज्वालापुर व बहदराबाद में मंदिरों मे हुई चोरी की वारदातों में भी इसी का हाथ था। आरोपी की निशानदेही पर उक्त कबाड़ी की दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति व अन्य मंदिर से चुराए गए नाग मूर्ति, सिल्वर छत्र , मंदिर के घंटे , कलश, पंचदीप, धुबत्ती स्टैंड आदि सामग्री बरामद किये गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here